पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुवा. सेल गुवा की खदान के सामग्री प्रबंधन विभाग में कार्यरत सेलकर्मी अशोक प्रसाद (46) की मंगलवार देर रात मौत हो गई। अशोक प्रसाद को हार्ट अटैक आया था, लेकिन डाक्टरों की लापरवाही से उन्हें जीवन रक्षक दवाइयों की जगह नींद का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे मौत हो गई। अशोक झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के गुवा इकाई के उपाध्यक्ष थे। उनकी मौत के बाद जनता में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
मौत के बाद सर्व यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया और लाश को अस्पताल से तब तक न उठाने का फैसला किया जब तक की समाधान का सटीक भरोसा नहीं मिल जाता। सेल प्रबंधन ने मजदूरों की ज्यादातर मांगों पर सहमति जताई।
नींद का इंजेक्शन देकर घर चले गए थे डॉक्टर
डाॅक्टर को अशोक की परेशानी सामान्य लगी। वे नींद का इंजेक्शन देकर घर चले गए। मरीज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद वरीय डाॅक्टर पहुंचे और गैस के इंजेक्शन की मांग की। यह दवा मौके पर उपलब्ध नहीं थी और मरीज की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि डॉक्टर अस्पताल में न रहकर घर पर आराम करते हैं। मरीजों की मौत की यही वजह है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.