पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमालखा( हरियाणा). पट्टीकल्याणा के पास ढाबे से खाना खाकर कार में पांच दोस्त समालखा की ओर घर लौट रहे थे। बैनीवाल कॉम्प्लेक्स के सामने सर्विस लेन पर लड़ रहे दो सांडों को बचाने के प्रयास में कार असंतुलित होकर सड़क किनारे ग्रिल तोड़कर फ्लाईओवर से टकरा गई। कार चालक रोहित की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों समेत चार युवक घायल हो गए।
कार में सवार होकर खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे पांचाें दोस्त
झज्जर के आर्य नगर का निवासी रोहित यहां गांधी कॉलोनी में रहकर बीटेक करने के बाद मैकेनिकल का काम सीख रहा था। शनिवार रात रोहित अपने चार दोस्त गुलशन, प्रिंस, लक्ष्य व अरविंद्र निवासी गांधी कॉलोनी के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर खाना खाने पट्टीकल्याणा के पास ढाबे पर गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.