पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पाइडर मैन बनकर बच्चों के हॉस्पिटल की सफाई करने वाले शख्स को 105 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन ये सजा इसलिए नहीं कि वो स्पाइडर मैन को कॉपी कर रहा था बल्कि इसलिए क्योंकि ये शख्स एक घिनौनी करतूत में शामिल था। इस शख्स पर अारोप हैं कि उसने बच्चों के साथ पोर्नोग्राफी की है। ये है पूरा मामला...
- अमेरिका के नैशविले में रहने वाले 36 वर्षीय जराट टर्नर पर बच्चों की पोर्नोग्राफी करने के साथ-साथ उसके वीडियोज बेचने के भी आरोप लगे हैं। टर्नर 2014 में सुर्खियों में आया था जब उसने पहली बार स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर हॉस्पिटल के कांच साफ किए थे। इसके बाद उसे नैशविले का स्पाइडर मैन कहा जाने लगा था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी में पकड़े जाने पर उसे उम्र से भी ज्यादा यानी 105 साल की जेल के साथ-साथ 31 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रु) का हर्जाना पीड़ित बच्चों को देने के लिए कहा गया है।
10 साल की बच्ची का बनाया वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्नर ने अपने घर की बेसमेंट में एक 10 साल की लड़की और 12 साल के लड़के का वीडियो बनाया। इस दौरान टर्नर ने बच्चों के साथ छेड़छाड़ भी की। इतना ही नहीं सनक में आकर इस शख्स ने बच्चों के पोर्न वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी कर दिए थे। इन्हीं के जरिए अब ये पकड़ा गया है।
बचने के लिए इस्तेमाल करता था वाई-फाई
आईपी एड्रेस ट्रैक न हो इसके लिए टर्नर पोर्न वीडियो अपलोड करने के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करता था, लेकिन उसकी मेल आई-डी से पुलिस ने उसका पता लगा लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.