पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। शहर के मसूरिया क्षेत्र में पानी पीने के बहाने एक मकान में घुस कर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक अधेड़ को लोगों ने पकड़ लिया। बच्ची के साथ छेड़छाड़ से आक्रोशित उसकी मां ने अधेड़ की जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पानी के बहाने घुसा घर में…
- मसूरिया क्षेत्र में रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति पानी पीने के नाम पर एक मकान में घुस गया। मकान में उस समय एक बच्ची अकेली थी। बच्ची के अकेला देख अधेड़ व्यक्ति उससे छेड़छाड़ करने लग गया। घबरा कर बच्ची चिल्लाने लग गई। बच्ची की आवाज सुन एक पड़ोस मौके पर पहुंचा और अधेड़ को पकड़ कर मकान से बाहर लेकर आया। थोड़ी देर में बच्ची की मां भी पहुंच गई। बच्ची ने अपनी मां को घटनाक्रम से अवगत कराया तो आक्रोशित मां ने अधेड़ को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने भी अधेड़ की जमकर धुनाई की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। अधेड़ के साथ मारपीट कर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुल स का कहना है कि बच्ची के परिजनों ने किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी है।
फोटो एल देव जांगिड़
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.