पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास बनी बिल्लू लेबर कॉलोनी में शुक्रवार रात शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों ने ही चाकू से वार करके युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गली में फेंक दिया। आशंका है कि पार्टी के दौरान विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
शव को कॉलोनी के पास ही गली में फेंका
- पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के गंजबासौदा जिले का 35 साल का पंचम सिंह लेबर कॉलोनी में रहता था। यह कॉलोनी सिवाह गांव के सतेंद्र उर्फ बिल्लू ने बना रखी है। इसी कॉलोनी में यूपी के बलिया जिले का आनंद गिरी, उड़ीसा के ब्रहमपुर का शरद, यूपी के बनारस का राहुल भी किराए पर रहते थे। चारों सेक्टर 29 में ग्राेवर इंड्रस्ट्रीज में काम करते थे।
- शुक्रवार रात को चारों युवक आनंद गिरी के कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। तभी विवाद होने पर आनंद गिरी, शरद व राहुल ने चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से पंचम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कॉलोनी के पास ही गली में फेंक दिया।
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम-एसएचओ
चांदनी बाग थाना एसएचओ सुरेश कुमार सैनी के मुताबिक, सतेंद्र की शिकायत पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.