पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिलाई (छत्तीसगढ़). कभी प्यार की कसमें खाकर 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था। शादी के 8 सालों तक सबकुछ ठीक चलता रहा। फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पति ने पत्नी को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया और फिर सुला दिया उसे हमेशा-हमेशा की नींद। Love क्राइम सीरीज में DainikBhaskar.com बता रहा है एक ऐसा ही केस। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुद फंदे पर झूला युवक...
- मामला 18 दिसंबर, दुर्ग जिले के भिलाई का है। संग्राम चौक के एक मकान में परिवार के चार सदस्यों की लाशें मिलीं।
- यहां के रहने वाले अशोक चक्रवती ने पहले पत्नी गेश्वरी की मांग में सिंदूर भरा और फिर दो बच्चों रागिनी और सागर सहित उसकी हत्या कर दी।
- पत्नी और बच्चे को मौत की नींद सुलाने के बाद वह किचन में पहुंचा और खुद फांसी लगा ली।
- घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अजीत यादव और छावनी टीआई राजेश साहू मौक पर पहुंचे।
-पत्नी और बच्चों का शव बेडरूम में पड़ा मिला। दोनों बच्चों की लाश उसके पास ही मिली।
- घटनास्थल से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में साथ जीने और साथ मरने का जिक्र किया गया है।
-घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्हें रात के वक्त किसी भी तरह की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
-पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
8 साल पहले की थी लव मैरिज
- सीएसपी अजीत यादव ने बताया कि मृतक अशोक चक्रवर्ती ने करीब 8 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। सुसाइड नोट में लिखा था, साथ जिएंगे, साथ मरेंगे। सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।
पत्नी की हत्या से पहले सजाई मांग
- पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के मांग में नव विवाहिता की तरह सिंदूर भरा हुआ है।
- जिस तरह से पत्नी और बच्चों के शव मिले उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मांग भरने के बाद उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर बच्चों को भी इसी तरह मौत के घाट उतार दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.