पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. परदेशीपुरा में मामा कंट्रोल दुकान के पास गुरुवार सुबह को पुरानी रंजिश में दो नाबालिग ने युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी की तलाश है। दो साल पहले भी युवक को नाबालिग ने चाकू मारे थे।
सीएसपी हरीश मोटवानी ने बताया कि मृतक भागीरथपुरा निवासी दीपक सूर्यवंशी (23) है। दीपक के पिता की भागीरथपुरा में साइकिल सर्विस की दुकान है। पिता के कहने पर वह सामान लेने जा रहा था। जब वह कंट्रोल दुकान वाली गली पहुंचा, तभी उसका नाबालिग से विवाद हो गया। इसी दौरान नाबालिग का साथी आ गया। मारपीट के दौरान एक ने चाकू निकालकर दीपक पर चार-पांच वार कर दिए। घटना का पता चलते ही पिता पहुंचे और बेटे को अस्पताल ले जाने लगे। उन्होंने मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं आया। परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। पहले निजी, फिर एमवायएच ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक और आरोपी साथ ही करते थे पढ़ाई
परिवार ने एक युवक का नाम लेकर उस पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के परिजन ने बताया कि दीपक और आरोपी नाबालिग साथ में पढ़ते थे। वह दीपक को पंक्चर नाम से चिढ़ाता था, जिस पर उनमें कई बार विवाद हो चुका। नाबालिग पर बाणगंगा में हत्या, जानलेवा हमले सहित कई अपराध दर्ज हैं। सीएसपी मोटवानी ने बताया कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दीपक और नाबालिग में विवाद होता दिख रहा। इसी बीच दूसरा आरोपी आता है। विवाद बढ़ने पर दीपक नाबालिग को डंडे से मारता, तभी नाबालिग ने चाकू निकालकर उस पर चार-पांच वार कर दिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.