पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुर की डेडबॉडी के साथ 45min फंसा रहा दामाद, बताई पल-पल की आपबीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाराणसी. कैंट इलाके में गिरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के बीम ने कई परिवारों को तहसनहस कर दिया। मंगलवार की शाम जैसे काशी वासियों के लिए कहर बनकर आई। इस हादसे में घायल हुए राजेश भास्कर नाम के शख्स ने अपनी आपबीती DainikBhaskar.com के साथ साझा की।

 

नई कार लेकर लौट रहे थे राजेश

 

- वाराणसी के नक्की घाट निवासी राजेश भास्कर मंगलवार को रोहनिया अपने लिए नई कार खरीदने गए थे। उनके साथ उनके ससुर भैरवनाथ भी साथ थे। उन्होंने अपनी वाइफ की पसंद से रेनॉल्ट क्विड कार खरीदी थी।
- राजेश ने बताया, "हम कार लेकर लौट रहे थे। मैं ड्राइव कर रहा था और ससुरजी मेरी बगल वाली सीट पर थे। कैंट के पास पहुंचे तो वहां काफी ट्रैफिक जाम मिला। अचानक से कार के ऊपर कुछ धम्म की आवाज के साथ गिरा। गिरने वाली बीम तिरछी थी, जिस वजह से वो मेरे सीने पर आ गई, लेकिन मेरे ससुर के सिर पर गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।"
- राजेश अपने ससुर की डेडबॉडी के साथ कार में ही लगभग 45 मिनट तक फंसे रहे। मदद करने पहुंचे लोग उन्हें पानी पिला रहे थे और हालचाल ले रहे थे। बाद में गैस कटर से गाड़ी काटकर उन्हें निकाला गया और ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया।
- उन्होंने बताया, "हमने बहुत अरमानों के साथ गाड़ी खरीदी थी। सबकुछ खत्म हो गया।" राजेश के दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा है और वो ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं।

 

कैसे हुआ हादसा

 

- वाराणसी के कैंट क्षेत्र में स्टेशन से 100 मीटर दूर मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बीम गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। बीम करीब 200 मीटर लंबा और 100 टन वजनी था, जिसकी चपेट में छह कार, एक मिनी बस, एक ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकिल समेत कई पैदल यात्री भी आ गए।

खबरें और भी हैं...