पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला. नजूल काॅलोनी की प्रीति (19) को बठिंडा के अपने मंगेतर से बात करने से खफा उनके नशेड़ी भाई बहादर सिंह ने बुधवार रात नाभा राेड अबलाेवाल पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। प्रीति की मां सुनहरी देवी ने नशेड़ी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मां के बयान पर पुलिस ने 302 का पर्चा दर्ज कर गोताखोरों को नहर में उतारा है। आरोपी ने अपनी बहन को नहर में फेंकने की बात कबूल की है।
बहन को 200 मीटर दूर नहर तक उसे कैसे ले गया भाई?
- पीड़ित की मां सुनहरी देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी प्रीति लाइब्रेरियन को कोर्स कर रही है। उसके रिश्ते की बात चल रही थी। प्रीति अपने मंगेतर से फोन पर बात करती थी। उसका बड़ा भाई बहादर सिंह उसके बात से गुस्सा रहता था।
- गुरुवार सुबह करीब 5 बजे सोकर उठी ताे प्रीति बिस्तर पर नहीं थी अाैर न ही घर में कहीं दिख रही थी। तभी बहादर ने बताया कि उसने प्रिति काे भाखड़ा नहर में फेंक कर मार दिया है। इसका किसी ने विश्वास नहीं किया और आस-पड़ोस में तलाश शुरू कर दी।जब सुबह 10 बजे तक बेटी नहीं मिली ताे पुलिस काे फाेन कर बहादर काे पुलिस के हवाले किया।
- पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने हत्या करके तो नहर में नहीं फेंका या फिर 200 मीटर दूर नहर तक उसे कैसे ले गया। उसकी किसी ने मदद तो नहीं की।
तलाश में गाेताखाेर क्लब की टीम लगी हुई है
- भाेले शंकर गाेताखाेर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पास परिवार के लोग 19 साल की प्रीति की तलाश कराने के लिए आए थे। युवती की तलाश में हमारी टीम लगी हुर्इ है। डीएसपी सिटी वन साैरव जिंदल ने बताया कि प्रीति की मां ने फाेन पर पुलिस काे बेटी के लापता हाेने की जानकारी दी थी।
प्रीति ने चाचा-ताया को बुला झगड़ा सुलझाया था
प्रीति के चाचा के बेटे साेहन सिंह ने बताया कि अाराेपी बहादर सिंह प्रीति का सगा भाई है। बुधवार रात नश में पत्नी के साथ झगड़ा किया ताे प्रीति ने ही चाचा अाैर ताया काे बुलाकर मामला सुलझाया था। इसके बाद अाराेपी की पत्नी काे चाचा के घर भेज दिया। इसके बाद देर रात अाराेपी ने नशे की हालत में प्रीति को नहर में फेंक दिया अाैर जुर्म भी कबूल कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.