पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑस्ट्रेलिया के न्यूसाउथ वेल्स के उत्तरी समुद्री तट पर शार्क मछली के हमले में एक जापानी नागरिक की मौत हो गई है.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक़ सिडनी से क़रीब 730 किलोमीटर उत्तर स्थित बालिना के नज़दीक शैली तट पर ये हादसा हुआ.
गोताख़ोरों ने जापानी नागरिक की मदद करने की कोशिश की और उन्हें तत्काल फ़र्स्ट एड भी मुहैया कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
बालिना के मेयर डेविन राइट ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, \"उसके दोनों पांव शार्क ने खा लिए थे, काफ़ी ख़ून बहने के चलते उसकी तुरंत मौत हो गई.\"
इससे एक दिन पहले इसी समुद्री तट पर एक अन्य शख़्स शार्क के हमले में घायल हो गया था.
बढ़ रहे हैं शार्क के हमलेपिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर शार्क के हमले के मामले लगातार बढ़े हैं.
सितंबर, 2014 में बेरॉन बे में शार्क के हमले में 50 साल के ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई थी.
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के सात समुद्री तटों पर शार्क पकड़ने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन इसको बाद में बंद कर दिया गया.
तब 13 सप्ताह के अंदर 170 शार्क को पकड़ा गया था, लेकिन उस दौरान कोई भी सफ़ेद शार्क पकड़ में नहीं आया था.
पिछले कुछ हादसे सफ़ेद शार्क की वजह से हुए हैं और ये कहा जा रहा है कि सफ़ेद शार्क की संख्या ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर लगातार बढ़ रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.