पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कभी ऐसी दिखती थीं मंदिरा बेदी, क्या आपने देखीं उनकी ये PHOTOS

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. एक्ट्रेस, मॉडल, फैशन डिजाइनर और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी 46 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। मंदिरा के पिता का नाम वीरेंद्र सिंह बेदी और मां का नाम गीता बेदी है। उन्हें खासतौर से 90 के दशक के टीवी शो 'शांति' के लीड रोल के लिए जाना जाता है। इस पारिवारिक शो में मंदिरा ने एक ऐसी लड़की (शांति) का किरदार निभाया था, जो अपने हक की लड़ाई लड़ती नजर आती है। इस शो से मंदिरा बेदी घर-घर में शांति के नाम से ही जानी जाने लगी थीं। इसके बाद मंदिरा ने 'औरत' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कुछ सीरियल्स में भी काम किया। कर चुकी हैं आईपीएल का कवरेज...

 

- 'शांति' में ग्लैमर और चकाचौंध से दूर रहने वाली मंदिरा बेदी आज अपनी स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। उन्होंने बतौर एंकर आईपीएल सीजन-3 का कवरेज किया था। इस दौरान उनके द्वारा पहनी गईं साड़ियां काफी पॉपुलर हुईं। बता दें कि2014 में में उन्होंने खुद का साड़ी स्टोर भी लॉन्च किया है।

 

वेलेन्टाइन डे पर की थी शादी

 

- मंदिरा ने प्यार के इजहार के दिन यानी वेलेन्टाइन डे के दिन शादी की थी। 14 फरवरी 1999 को उन्होंने फिल्ममेकर राज कौशल के साथ 7 फेरे लिए। दोनों का एक बेटा है, जिसका जन्म 19 जून 2011 को हुआ है। उन्होंने अपने बेटे का नाम वीर रखा है।

 

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं मंदिरा की बचपन से अब तक की चुनिंदा फोटोज...