पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी, उसे निखारें : मनोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत शुक्रवार को सीआरपीएफ 94 बटालियन मुख्यालय में स्कूली बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कमांडेंट बृजेश सिंह के निर्देशन में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में 3 विद्यालयों के 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल की सोनी प्रियंका तिडू को प्रथम पुरस्कार, उर्सलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल की रिया कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल की फुलजेसिया बारला ने तिसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआरपीएफ 94 बटालियन केे द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार यादव ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते है। बच्चों के भीतर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। जरूरत बस उन्हें निखारने की है। उन्होंने कहा बच्चों के प्रतिभा का विकास हो, उनके अंदर कलात्मक एवं रचनात्मक भाव जागृत हो इसके लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। चित्रांकन प्रतियोगिता केेेे दौरान बच्चों ने सेव अर्थ तथा ग्लोबल वार्मिंग विषय पर आधारित पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र को 2000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 500 रुपये नगद पुरस्कार समेत प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल रिया कुमारी, पीटर पौल, अनुभा प्रीति, मनीषा कुमारी, अनूप बारला, मनीता डंगवार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप कमांडेंट आरपी यादव ने किया। मौके पर उप कमांडेंट राणा प्रताप यादव, सूबेदार मेेेजर राजेश कुमार सिंह, जुंंगी लाल, अबरार अहमद, एस ए खान, प्रभात कुमार, रवि कुमार, सतीश कुमार, अश्वनी कुमार मिश्रा समेत कई सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...