पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मणिपुर : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 17 घायल

मणिपुर : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 17 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मणिपुर : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 17 घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सगोलमांग इलाके में अस्पताल के निर्माण की मांग कर रहे हैं जबकि माना जा रहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार अस्पताल का निर्माण राज्य की कीराओ क्षेत्र में कराना चाहती है और इस बारे में योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पुलिस ने भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया, जिसमें 17 लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा, \"\"सरकार ने कुछ साल पहले सगोलमांग में अस्पताल के निर्माण की योजना बनाई थी। लेकिन, वहां जमीन विवाद हो जाने के कारण इस योजना को कीराओ क्षेत्र में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया।\"\"
कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष टी. लोकेश्वर ने कहा, \"\"अगर अस्पताल के निर्माण में जमीन विवाद बाधा डाल रहा है तो सरकार को इससे जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए।\"\"
कुछ कार्यकर्ताओं को लगता है कि क्षेत्र के लोगों को इस वजह से दंडित नहीं किया जाना चाहिए कि वहां से निर्वाचित प्रतिनिधि विपक्षी कांग्रेस से ताल्लुक रखता है।
सोमवार को मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्होंने करीब 15 किलोमीटर का मार्च निकाला था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...