पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lust Stories Trailer: Radhika Apte Or Manisha Koirala And Bhumi Pednekar In Netflix Film

Lust Stories' का ट्रेलर: 47 की मनीषा कोइराला फमरा रहीं पति के ही दोस्त से इश्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. नेटफ्लिक्‍स की तीसरी इंडियन ऑरिजनल फिल्‍म 'लस्‍ट स्‍टोरी' का ट्रेलर सामने आ गया है। जिसमें चार अलग-अलग डायरेक्टर्स की कहानियों को दिखाया जा रहा है। इसमें करन जौहर, अनुराग कश्‍यप, जोया अख्‍तर और दिबाकर बेनर्जी की 4 कहानियां चल रही हैं। जो कि राधिका आप्‍टे, भूमि पेडणेकर, विक्‍की कौशल, कियारा आडवानी, मनीषा कोयराला, संजय कपूर और नेहा धूपिया जैसे स्टार्स प्ले कर रहे हैं। ये चारों कहानियां मॉडर्न अंदाज के प्‍यार और रिश्‍तों पर बेस्ड है। ऐसी है फिल्म की स्टोरी...

 

 


फिल्म में राधिका आप्‍टे एक कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभा रही हैं और इसे अनुराग कश्‍यप ने डायरेक्ट किया है वहीं भूमि पेडनेकर एक नौकरानी की भूमिका में हैं जो अपने मालिक के बेटे से प्‍यार करती है। इस स्टोरी को जोया अख्‍तर ने डायरेक्ट किया है। करन की फिल्‍म में कियारा आडवानी, विक्‍की कौशल और नेहा धूपिया नजर आ रहे हैं जबकि चौथी कहानी मनीषा कोइराला, संजय कपूर और जयदीप अहलावत की है। मनीषा का पति संजय के की दोस्त से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है इसे दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें, 5 साल पहले इन सभी डायरेक्‍टर्स ने साथ में 'बॉम्‍बे टॉकीज' (2013) में डायरेक्ट की थी। फिल्म को क्रिटिक्‍स से तो काफी अच्‍छे रिव्‍यू मिले थे लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर यह ज्‍यादा हिट नहीं हो पाई थी। 

खबरें और भी हैं...