पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठुआ गैंगरेप पर मनमोहन ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- जो मुझे सलाह देते हो, उसे खुद भी फॉलो करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. कठुआ गैंगरेप मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा है कि पीएम मोदी को अब उसी सलाह का पालन करना चाहिए, जो वो मुझे देते हैं। उन्हें अक्सर बोलते रहना चाहिए। मनमोहन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें खुशी है कि पीएम मोदी ने कठुआ मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। और क्या बोले मनमोहन...

 

- जब मनमोहन सिंह से पूछा गया कि बीजेपी वाले उन्हें मौन मोहन सिंह कहते हैं तो इस बोले कि उन्हें इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता।
- पूर्व पीएम ने 2012 के निर्भया गैंगरेप मामले को याद करते हुए बोले कि कांग्रेस की सरकार ने जरूरी कदम उठाए थे, रेप से जुड़ा कानून बदला था। 

 

महबूबा पर हो सकता है बीजेपी का दबाव
- मनमोहन ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के कठुआ गैंगरेप मामले को डील करने पर सवाल उठाए हैं।
- उन्होंने कहा कि मुफ्ती इस मामले की शुरुआत में ही गंभीरता दिखा सकती थीं और आरोपियों को तुरंत अरेस्ट कर सकती थीं।
- लेकिन उन पर बीजेपी गठबंधन का दबाव है। इसलिए कार्रवाई में देरी हुई।

खबरें और भी हैं...