पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंझज्जर। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली हरियाणा की शूटर मनु भाकर को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर में सम्मानित किया। सीएम ने मनु भाकर को डेढ़ करोड़ रुपये का चेक सौंपा है। सीएम ने मनु के पिता और परिवार को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनु भाकर जैसे खिलाड़ियों की वजह से हरियाणा का नाम है। खेलों की यदि बात हो तो हरियाणा का नाम सबसे पहला आता है। उन्होंने कहा कि 2 प्रतिशत आबादी वाला स्टेट के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ में 37 प्रतिशत मेडल लेकर आए। ये संख्या 100 प्रतिशत तक लेकर जानी है। दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी किया मनु भाकर को सम्मानित...
- मनु भाकर को उसके पैतृक गांव गोरिया पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कल, अभय चौटाला, यशपाल मलिक ने भी सम्मानित किया।
- गांव में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान सभी नेता पहुंचे और मनु भाकर को बधाई दी।
मनु ने की शूटिंग रेंज की मांग
- मनु भाकर ने कहा कि गांवों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रोत्साहन की जरुरत है।
- मनु ने गांव में एक अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज खेाले जाने की मांग भी की है।
सांसद दीपेंद्र ने दिए शूटिंग रेंज के लिए 21 लाख रुपये
- मनु भाकर को सम्मानित करने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 21 लाख रुपये अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए देने की घोषणा की है।
- सांसद ने सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की बात करती है लेकिन बहुत से हमारे खिलाड़ी ऐसे है जो राशि मिलने से वंचित हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.