पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में कई निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिल्ली| सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को अस्पताल प्रबंध समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई विधायक सुदेश कुमार महतो ने बैठक में सिल्ली के सभी गावं व उपस्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की. सामुदायिक अस्पताल में भी चलाये जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली। मौजूदा समय में इलाके में कोरोना वायरस से बचाव के लिये जागरूकता पर भी विचार किया गया। विधायक ने सिल्ली के स्वास्थ्य टीम को इलाके के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में बच्चों के बीच कोरोना से बचाव जागरूकता एवं बचाव के तरीकों पर कार्यक्रम करने का निर्देश दिया । बैठक में बीडीओ उदय कुमार, सीओ राकेश भूषण सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन टोप्पो, भरत सिंह, जयपाल सिंह आदि स्वाथ्यकर्मी भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...