पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न हिंदी न अंग्रेजी बोल पाती हैं थाइलैंड से आईं कॉलगर्ल, इशारों में दे रही थी जबाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. गांधी नगर स्थित सौंदर्य स्पा सेंटर में पकड़ी गई दोनों विदेशी कॉलगर्ल को न तो हिंदी आती है और न ही वे अंग्रेजी ही ठीक से बोल पाती हैं। ऐसे में पुलिस के सवालों पर वे सिर्फ थोड़ा बहुत इशारों में जबाव दे पा रही हैं। पुलिस ने अन्य कॉलगर्ल से पूछताछ के आधार पर पूरी कार्रवाई की। पुलिस ने पांच ग्राहकों को भी पकड़ा है, लेकिन सेंटर संचालक फरार है। स्पा सेंटर जनवरी में ही शुरू हुआ था।

 

आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं विदेशी कॉलगर्ल

- सीएसपी निशातपुरा लोकेश सिन्हा के अनुसार 4, क्वीन विला गोंदरमऊ गांधी नगर स्थित सौंदर्य स्पा सेन्टर पर डमी कस्टमर भेजकर दबिश दी थी।

- अलग-अलग कमरों से 5 लड़के और दो विदेशी समेत आठ कॉलगर्ल आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। उनके पास से 15 मोबाइल फोन, 69 हजार 940 रुपए नकद मिले।

- सेंटर का संचालक दोराहा निवासी राज पाटीदार फरार है। पुलिस ने मौके से गांधीनगर निवासी 5 युवकों को पकड़ा है।

 

दो से 10 हजार तक रेट
- आरोपियों ने बताया कि स्पा सेंटर में सर्विस दो हजार रुपए से शुरू होती थी। सर्विस के आधार पर 10 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। 

- थाइलैंड की दोनों विदेशी कॉलगर्ल पहली बार भोपाल आई थी। वह 18 मई को भारत आई उसके बाद 19 को भोपाल पहुंची थी।