पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zirakpur News Many Major Events Were Canceled Due To Fear Of Corona Virus

कोरोना वायरस के डर से हाेली के कई बड़े आयोजन हुए रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के डर होली का त्योहार फीका होने वाला है। मार्केट में चाइनीज कलर नहीं बिक रहे हैं। इसके अलावा पिचकारी अौर अन्य आइटम के स्टॉल्स पर भी ग्राहक नहीं हैं। बड़ी बात यह है कि यहां जीरकपुर-पंचकूला रोड पर वेडिंग रिसोर्ट में रंग दे 2020 नाम से हाेली पर एक बड़ा आयोजन होने वाला था जिसमें पंजाबी सिंगर आरनेट और शिवानी ने लाइव परफॉर्मेंस देनी थी। आयोजकों की ओर से इसके लिए टिकट भी बेचे गए। अब प्रशासन ने इस तरह के आयोजनों को करने वाले आयोजकों को कहा है कि अगर कार्यक्रम करना है तो इसके लिए वहां डाक्टर्स की टीम के साथ कोरोना स्कैन करने वाली मशीन भी होनी चाहिए। जो भी इसमें शामिल हेागा, उसकी पहले जांच होगी। यह लंबा-चौड़ा इंतजाम करना आयोजकों के लिए आसान नहीं है। इसलिए पूरा कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ा। इसी तरह शहर के कई होटल्स में भी होली पर कार्यक्रम रखे गए थे, जो अधिकतर रद्द कर दिए गए हैं। गली मोहल्लों में भी लोग भीड़ की शक्ल में होली खेलने से बचने की बात कर रहे हैं। अपने ही घरों के अंदर सुरक्षित होली खेलने में ही भलाई समझी
जा रही है।

चाइनीज सामान की कमी नहीं पर खरीदार नहीं: इस होली पर कई दुकानदारों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई दुकानदारों ने होली पर बिकने वाला रंग, पिचकारी, स्प्रे, व्हिग व अन्य सामान भारी मात्रा में दुकानों में भरा है। इसमें से अधिकतर सामान चाइना में बना है। इसलिए लोग इस तरह के रंग, पिचकारी व अन्य सामान से बचने की कोशिश कर रहे हैं। बाजार में ग्राहक नहीं हैं। खाने-पीने के सामान की दुकानों पर भी भीड़ नहीं है। काेरोना की वजह से मार्केट में मंदी है।

मार्केट में चाइनीज कलर नहीं बिक रहे हैं। कोरोना वायरस के डर से होली का त्योहार फीका होने वाला है।
खबरें और भी हैं...