पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई बैठक में फिर नहीं पहुंचे आधे से ज्यादा मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई भोपाल संभाग की बैठक में एक बार फिर आधे मंत्रियों के साथ कई कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बैठक से पहले अटेंडेंस ली। अरविंद भदौरिया ने जिलेवार अध्यक्षों को खड़ा करके पूछा कि कितने लोगों को बुलाया गया था और कितने लोग पहुंचे। किसी भी जिले से सौ फीसदी लोग नहीं आए। इसी कड़ी में जब भोपाल की बात आई तो शहर जिलाध्यक्ष व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह खड़े हुए। उनसे भी भदौरिया ने यही बात पूछी तो वे इधर-उधर देखने लगे। यह देख भदौरिया ने बात संभाली और भोपाल वालों के हाथ खड़े करवाए। साथ ही कहा कि यदि जानकारी नहीं तो हाथ खड़े हैं गिन लो। 


ये पहला मामला नहीं

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ भोपाल की बैठक  बुलाई थी, जिसमें 80 फीसदी पार्षद नहीं पहुंचे। लिहाजा दूसरे दिन दोबारा बैठक करनी पड़ी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सुरेंद्रनाथ ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद अभी तक अपनी नई कार्यकारिणी तक घोषित नहीं की। पूर्व जिलाध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा की पांच साल पुरानी टीम से ही वे काम चला रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। 
 

जो देश को कमजोर देखना चाहते हैं, वे हमें रोकना चाहते हैं : राकेश सिंह
बैठक में राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के कारण ही बनी है। चौथी बार भी सरकार बनानी है। हमारे पास सक्षम नेतृत्व और विचारधारा है। कांग्रेस तो सत्ता के बगैर बेचैन हो गई है। दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकतें नहीं चाहती कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें। इन 4 वर्षों में मोदी के कारण देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यही कुछ लोगों की  आंखों में खटक रहा है और ये लोग देश को कमजोर ही देखना चाहते है।

खबरें और भी हैं...