पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुकमा। पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे से कुछ घंटे पहले नक्सलियों ने सुकमा में खाली पड़े सीआरपीएफ कैंप पर बैक टू बैक 3 धमाके कर उसे उड़ा दिया। नक्सलियोंं ने दौरे से ठीक पहले इस घटना को अंजाम देकर अपना मंसूबा जाहिर किया है। ध्यान देने वाली बात है कि पीएम के दौरे से पांच दिन पहले विस्फोट कर मोदी गो बैक के पर्चे फेंके थे।
- शुक्रवार को देर रात सुकमा से 7 किमी दूर बोरागुड़ा के पास कोंटा मुख्य मार्ग एनएच-30 पर सीआरपीएफ के उजाड़ पड़े कैंप में तीन धमाके कर उसे उड़ा दिया।
- इससे पहले नक्सलियोंं ने 5 दिन पहले बीजापुर में तीन घंटे के अंतराल में तीन बड़े ब्लास्ट किए थे। दो ब्लास्ट तो नाकाम हो गए, लेकिन एक ब्लास्ट की चपेट में पुलिस की मिनी बस आ गई। घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए और सात गंभीर रूप से घायल हैं।
- विस्फोट के बाद नक्सलियोंं ने आसपास के क्षेत्र में ‘पीएम गो बैक’ लिखे बैनर-पोस्टर टांगा था। इनमें प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध किया गया था।
'मोदी यहां की खनिज संपदा कार्पोरेट घरानों को सौंपने आ रहे'
- ब्लास्ट के बाद लगाए गए बैनर-पोस्टर और पर्चे नक्सलियोंं के पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी की ओर से जारी किए गए थे।
- इनमें लिखा था- मोदी गो बैक। पीएम बस्तर के विकास के लिए नहीं, बल्कि यहां की खनिज संपदा काॅरपोरेट घरानों को सौंपने आ रहे हैं।
चिंतलनार में विस्फोट, गायों की मौत
- शनिवार को चिंतलनार थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम गांव के पास ब्लास्ट की चपेट में आकर चार गाय की मौत हो गई।
- नक्सलियोंं द्वारा लगाए गए बूबी ट्रैप की चपेट में आकर गायों की मौत हुई है। एसपी अभिषेक मीना ने घटना की पुष्टि की है।
सड़क निर्माण में लगे ट्रक में लगाई आग, इंजीनियर को किया अगवा
- किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियोंं ने शनिवार सुबह 10 बजे के करीब धर्मपेंटा और फैदागुडम के बीच सड़क निर्माण में लगे ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 15 हथियार बंद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं एक इंजीनियर को अगवा करने की जानकारी मिली है। अगवा किए गए इंजीनियर का नाम कासू बताया जा रहा है।
फोटो /नीरज भदौरिया : रमाशंकर साहू
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.