पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. पिस्कामोड़ हेसल निवासी रोशन कुजूर (16) हत्याकांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हेसलवासी और सरना समिति के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च हेसल से निकल पिस्का मोड़ तक गया, फिर हेसल जतरा मैदान पहुंचा। मार्च के माध्यम से लोगों ने पुलिस से मांग की कि अन्य पांच आरोपी जो इस हत्याकांड में शामिल थे, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने अबतक मात्र दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है।
- मामूली विवाद में रोशन कुजूर को हेसल स्थित जतरा स्थल से अपहरण कर टेंडर ग्राम में हत्या कर दी गई थी। रोशन के पिता फागू कुजूर दिव्यांग हैं। वे चल नहीं सकते। बावजूद वे व्हील चेयर से आए और बेटे के लिए इंसाफ मांगा।
विनय महतो हत्याकांड में 1000 रु. फाइन के साथ कोर्ट ने गवाह लाने की दी अनुमति
- सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में मामले के अपर लोक अभियोजक और भी गवाहों के बयान दर्ज कराना चाहते हैं। इस बाबत उन्होंने न्याय आयुक्त शिवपाल सिंह की अदालत में आवेदन दाखिल किया गया था।
- गुरुवार को जज ने उनके आवेदन को हजार रुपए जुर्माना के साथ स्वीकार कर लिया और 21 मई की तिथि निर्धारित की।
- मालूम हो कि इस मामले में स्कूल की टीचर नाजिया हुसैन और उनके पति आरिफ अली आरोपी हैं। मामले में 23 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हंै। गवाही नहीं आने पर कोर्ट ने गवाह लाने की प्रक्रिया बंद कर दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.