पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर खलारी में बाजार सजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के त्योहार को लेकर खलारी कोयलांचल का बाजार होली के सामान से सज गया है। केडी बाजार, शहीद चौक, डकरा, धमधमिया आदि जगहों में रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटों, पटाखों से बाजार सज गए है। कोयलांचल के प्रमुख बाजार केडी रोड तथा डकरा मेन रोड के अगल-बगल रंग-पिचकारी की सर्वाधिक दुकानें लगी हैं। बाजार में पारंपरिक गुलाल से हट कर सेंटेड अबीर, आधुनिक पिचकारी की भरमार है। बच्चों को तरह-तरह के मुखौटे खूब भा रहे हैं। होलिका दहन के लिए पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। बाजार में दस रुपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए तक की पिचकारी बिक रहे है। वहीं कपड़े की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बच्चों से लेकर बड़े तक होली के लिए कुर्ता पायजामा सहित अन्य वस्त्र खरीद रहे है। वहीं होलिका दहन के लिए बच्चे लकड़ियां इकट्ठे कर रहे हैं। क्षेत्र में अभी से अनेक लोगों के चेहरे और कपड़े होली के रंग में रंगीन दिखाई दे रहे है। कई जगहों में होली के गीत बजने भी लग गये है। वहीं होली के पर्व को लेकर यात्री बसों व ट्रेनों में काफी भीड़-भाड़ रह रही है। लोग किसी तरह बस में सवार होकर अपने घर में जाने को विवश हो रहे है।

खबरें और भी हैं...