पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर BF ने किए GF के 11 टुकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। डेढ़ साल पहले एक विवाहित कॉलगर्ल के सम्पर्क में आया। आंखें मिली और उनमें प्यार हो गया। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान युवक की पत्नी और कालगर्ल में झगड़ा होने लगा। आखिर तंग आकर युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के 11 टुकड़े कर दिए। शरीर के इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के चक्कर में युवक पकड़ा गया। गला दबाकर हत्या की, फिर कर दिए 11 टुकड़े…

 

पारसी गली रानीतालाब कासकीवाड़ में रहने वाले शाहनवाज उर्फ शान युसूफ मियां शेख (32) अपने घर के पास प्रोविजन स्टोर चलाकर अपना गुजारा करता था। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी थे। पिछले डेढ़ साल से शाहनवाज महाराष्ट्र अमरावती की जुलेखा उर्फ वर्षा सैयद (30) के सम्पर्क में आया। जुलेखा के माता-पिता या संबंधी नहीं थे। वह गरीब परिवार से थी, इसलिए कॉलगर्ल बन गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम हुआ। प्रेम इतना बढ़ा कि आखिर जुलेखा शाहनवाज के घर पर ही रहने लगी। इस बीच जुलेखा और शाहनवाज की पत्नी में रोज झगड़ा होने लगा। इससे जुलेखा ने शाहनवाज से कहा कि अब हमें अलग रहना चाहिए। इससे वह तैश में आ गया, फिर उसने जुलेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के 11 टुकड़े कर दिए। इसके बाद वह पॉलीथिन में शरीर के टुकड़ों को भरकर इधर-उधर फेंकने की जुगत करने लगा।

 

कांस्टेबल ने देख लिया

शाहनवाज जब जुलेखा के शरीर के टुकड़ों को पॉलीथीन में भरकर फेंकने जा रहा था, तब उधना के पुलिस कांस्टेबल जय प्रकाश तिवारी को उस पर शक हुआ। जब पॉलीथीन की जांच की गई, ताे उसमें किसी के शरीर के टुकड़े दिखाई दिए। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, तब उसने बताया कि क्राइम पेट्रोल देखकर उसे लाश को ठिकाने लगाने का उपाय सूझा। पुलिस ने जब शाहनवाज के घर की तलाशी ली, तो वहां से जुलेखा का सिर और हाथ-पैर मिले।

 

पत्नी और बहन की मिलीभगत

इस मामले में पुलिस को शंका है कि लाश के 11 टुकड़े करना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। निश्चित ही इसमें और भी लोग शामिल होंगे। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो सामने आया कि शाहनवाज की बहन और पत्नी एक दिन पहले ही दिल्ली चली गई हैं। तब पुलिस ने शाहनवाज के माता-पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की।

 

लाश के टुकड़े फेंकने जाते समय पकड़ा गया

शाहनवाज अपनी प्रेमिका कॉलगर्ल जुलेखा की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके 11 टुकड़े कर दिए। पहले तो उसने एक थैेली में कुछ अंग भरकर मगदल्ला के पास फेंक आया। उसके बाद कुछ और अंगों को पॉलीथीन में भरकर जब वह भाठे की खाड़ी में फेंकने जा रहा था, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में शाहनवाज ने बताया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

 

खबरें और भी हैं...