पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजींद (उचाना)। जींद के उचाना रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह एक शादीशुदा युवक ने कॉलेज स्टूडेंट के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने ट्रैक के आगे कूदकर जान दी। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नरवाना सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। पढ़िए पूरा मामला...
- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक युवक और कॉलेज स्टूडेंट ने कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया।
- घटना सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच की है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
- युवक की पहचान हिसार जिले के कापड़ो गांव के रहने वाले सोनू के रुप में हुई है। जो शादीशुदा था और एक लड़के का पिता भी था।
- वह उचाना मंडी में गारमेंट्स की दुकान चलाता था।
- वहीं युवती जींद जिले के सुलकैण गांव की रहने वाली थी। वह उचाना के ही राजीव गांधी कॉलेज में ग्रेजुएशन की स्टूडेंट थी।
- मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
- मौके पर पहुंची जीआरपी मामले में कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.