पहले विधवा से ब्याह रचाया, कुछ माह बाद कर ली दूसरी शादी, केस
आरोपी लल्लू
रांची | विधवा का घर बसाने और उसका हमदर्द बन युवक ने पहले उससे शादी की। फिर कुछ ही महीनों बाद उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली, अब अल्कापुरी दिव्यानी मोटर्स के पास रहने वाली महिला ने आरोपी लल्लू राजा (30) के विरुद्ध डोरंडा थाने में दूसरी शादी व शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, लल्लू ने मई 2019 में पहले कमड़े मंदिर में उससे शादी की, फिर रांची में ही कोर्ट मैरेज कर लिया। लेकिन, अचानक 23 जनवरी 2020 को वह उससे झूठ बोलकर झांसी चला गया और वहां दूसरी शादी कर ली।