पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला पर पति द्वारा पैसों के लिए उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पहले महिला को बेल्ट और डंडे से पीटा। फिर बेहोशी की हालत में उसे लटकाकर वीडियो बनाया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस की मदद लेने पहुंची है।
- थाना कोतवाली क्षेत्र के नवादा इंदेपुर निवासी विनोद शुल्का ने अपनी 32 साल की बेटी रुचि की शादी लखीमपुर के रहने वाले अशोक से की थी। अशोक प्राइवेट जॉब करता है।
- पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद पति और ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। वह पैसे के लालची हैं। पिछले साल अगस्त में महिला ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था, जिसमें 60 हजार रुपए का खर्च हुआ था।
- बेटे की खुशी में ससुराल वालों ने बड़ी पार्टी रखी, जिसमें महिला के पति ने 70 हजार रुपए खर्च किए। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले बेटे के जन्म से लेकर पार्टी तक हुए सारे खर्च का पैसा उसके पिता से मांग रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
- रुचि ने बताया, "जब से बेटा पैदा हुआ है, मेरा पति मेरे साथ रोज मारपीट करता है। वो लगातार मुझ पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा था। दो महीने पहले उसने मुझे पीटकर घर से निकाल दिया और तब 6 महीने के रहे बेटे को भी मुझसे अलग कर दिया। मैं मायके आ गई। फिर जैसे-तैसे समझौता हुआ और अशोक मुझे वापस घर ले गए।"
- रुचि के मुताबिक समझौते के बाद जब वो घर लौटी तो फिर से पति ने टॉर्चर शुरू कर दिया। "उस दिन उसने मुझे बेल्ट और डंडे से बहुत पीटा। उस वक्त मैं लखीमपुर वाले घर पर थी। लेकिन जब कई घंटे बाद होश आया तो मैं अशोक के शहर से बीस किमी दूर बने गांव वाले घर में थी। वहां अशोक ने नेरे होश में आते ही मुझे दवा पिलाई, जिससे मैं फिर से बेहोश हो गई।"
- "मेरे पति ने बेहोशी की हालत हालत में मुझे दुपट्टे से बांधकर लटका दिया। उसने मेरा लटकता हुआ वीडियो बनाया और मेरे भाई को वॉट्सेप कर दिया। फोन करके मेरा पति कहता है- देखो तुम्हारी दीदी कैसी लग रही है।"
- पीड़िता का मेडिकल करने वाले डॉ. मेहराज अहमद ने बताया, "रुचि शुक्ला के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। चोटों से लग रहा था कि उसको बेल्ट और डंडे से काफी बेरहमी से पीटा गया है।"
- सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.