पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमारुति सुजुकी के एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में इस साल 29.6 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में विटारा ब्रेजा, एर्टिगा, एस क्रॉस सहित यूटिलिटी व्हीकल्स की 253,759 युनिट बिकी हैं। एसयूवी में ग्रोथ के साथ ही मारुति का फोकस स्मॉल कार्स में भी हैं। खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल Alto को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है।
ये मॉडल पहले से पॉवरफुल और बेहतर माइलेज देने वाला होगा। साल 2019 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के बारे में जब मारुति सुजुकी की कार्पोरेट कम्यूनिकेशन मैनेजर नीरजा भरत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका अभी कोई प्लान नहीं है। बता दें पुरानी अल्टो के मुकाबले न्यू जनरेशन ज्यादा बड़ी, स्पेशियस और पावरफुल होगी। इसके साथ ही कंपनी ने इस कार को और भी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बना रही है।
नई अल्टो में 5 स्पीड मैन्युअल और ऑप्शनल AMT
खबरों के मुताबिक न्यू जनरेशन अल्टो में कंपनी ने 658cc का इंजन लगाया है जो 53bhp पावर जनरेट करता है, वहीं इसका टर्बो इंजन इंजन 62bhp पावर जनरेट करेगा। नई अल्टो में 5 स्पीड मैन्युअल और ऑप्शनल AMT दिया गया है। कार को इकोनॉमी रखने के साथ इसके सेफ्टी फीचर्स पर भी पूरा ध्यान दिया है।
2.6 लाख में मिलेगा 32 km/l माइलेज !
न्यू जनरेशन अल्टो में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ डुअल एयरबैग्स दिए हैं। बता दें कि बेस मॉडल के लिए इस कार की कीमत 2.6 लाख रुपए और टॉप एंड के लिए 3.8 लाख रुपए एक्सपैक्ट की जा रही है। फ्यूल एफिशिएंसी में भी ये कार काफी आगे है और 32 km/l का माइलेज देगी। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी भारत में इस कार को 2019 तक लॉन्च कर सकती है।
फीचर्स
- AC, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो
- सेंट्रल लॉकिंग, फेब्रिक सीट
- 4 स्पीकर्स के साथ स्टीरियो सिस्टम
- ऑप्शनल एयरबैग्स और ऑप्शनल AMT
आगे की स्लाइड्स में क्लिक करें और देखें फोटोज
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.