पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑटो डेस्क। मारुति ने नई स्विफ्ट और बैलेनो की कुल 52,686 यूनिट को वापस बुलाने की घोषणा की है। इन कारों के ब्रेक वैक्यूम होज में खराबी का पता चला है। 14 मई से इन्हें रिकॉल करना शुरू किया जा चुका है। कंपनी ने सभी कस्टमर्स के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है। इसमें 1 दिसंबर 2017 से 16 मार्च 2018 के बीच बनी कारों को रिकॉल किए जाने की बात लिखी है।
इन दोनों कारों के रिकॉल के लिए कंपनी नेक्सा वेबसाइट के जरिए कैंपेन चला रही है। कंपनी का कहना है कि इन कारों की जांच करेगी। इनकी ब्रेक वैक्यूम होज में फॉल्ट हो सकता है। ऐसा होने पर ब्रेक वैक्यूम होज में तकनीकी बदलाव किया जाएगा।
# 1 रुपए भी नहीं देना होंगे
कंपनी ने बताया कि इस कैंपेन में शामिल व्हीकल ऑनर्स डीलर्स से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और उन्हें कार के इंस्पेक्शन के लिए बुला सकते हैं। प्रॉब्लम होने पर फॉल्टी पार्ट को रिप्लेस किया जाएगा। इंस्पेक्शन और रिस्प्लेसमेंट पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए कस्टमर को 1 रुपए भी नहीं देना होंगे।
# चेसिस नंबर से पता करें आपकी कार के लिए जरूरी या नहीं
न्यू स्विफ्ट और बैलेनो कस्टमर्स गाड़ी के चेसिस नंबर के जरिए यह पता कर सकते हैं कि उनकी कार को इस इंस्पेक्शन की जरूरत है या नहीं। आप apps.marutisuzuki.com वेबसाइट पर जाकर चेसिस नंबर डाल सकते हैं। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.