पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन मैरी कॉम ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 35 साल की मैरी कॉम खुद को फिट रखने के लिए दिनभर में एक सिस्टमेटिक रुटीन को फॉलो करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस का सीक्रेट बताया था। इसी के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि मैरी कॉम फिट रहने के लिए दिनभर में क्या-क्या करती हैं।
मैरी कॉम सुबह और शाम को मिलाकर कुल 8 घंटे वर्कआउट करती हैं। इसमें रोज सुबह के समय 14 किलो मीटर रनिंग के साथ शुरुआत करती हैं। इसके बाद स्ट्रेचिंग, फ्लोर एक्सरसाइज और स्कीपिंग को शामिल करती हैं। प्रेक्टिस के दौरान शैडो बॉक्सिंग, पंचिंग और स्पीड बैग का भी यूज करती हैं। दोपहर में जिम में पुशअप्स और सिटअप्स करने के बाद सुबह से की गई सारी एक्सरसाइज को दोहराती हैं। शाम के समय हल्की रनिंग और स्ट्रेचिंग करती हैं।
मैरी कॉम अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करती हैं....
नाश्ते में फल, प्रोटीन शेक, दालें और दूध लेती हैं। लंच में चिकन, सब्जी और चावल लेती हैं। डिनर में सलाद, चिकन और चावल को शामिल करती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.