पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉमनवेल्थ गेम्स : बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मैरीकॉम, 45-48 किग्रा में जीता सोना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोल्ड कोस्ट. कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। 35 साल की मैरीकॉम ने 45-48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में 29 साल की नार्दर्न आयरलैंड की क्रिस्टीना ओहारा को 5-0 से हराया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब तक 43 मेडल हो गए हैं। इनमें 18 गोल्ड मेडल हैं। 

 

 

2012 लंदन ओलिंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडल

- एमसी मैरीकॉम पांच बार वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकी हैं। 

- वह 2012 लंदन ओलिंपिक में वुमेन्स 51 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। 
- कंधे में चोट के कारण वह 2014 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकी थीं। 
- मैरीकॉम का सपना ओलिंपिक में गोल्ड में गोल्ड मेडल जीतने का है। 

 

पदक तालिका: टॉप 5 देश 

देश गोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
ऑस्ट्रेलिया665054170
इंग्लैंड333436103
भारत18111443
कनाडा14342674
दक्षिण अफ्रीका131012

35

* यह तालिका भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अपडेट है।

खबरें और भी हैं...