501 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह 7 जून को पुंदाग में
सिटी रिपोर्टर| दिव्यांग जोड़ियों सहित सभी 501 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सात जून को होगा। विवाह पुंदाग (टीओपी के पास) के नवनिर्मित मंदिर प्रांगण स्थित भवन में होगा। यह आयोजन समन्वय मंच विश्व हिन्दू परिषद रांची झारखंड के सहयोग से \\\"श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यहां सभी कन्याओं का विवाह पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ब्राह्मणों द्वारा कराए जाएंंगे।
वर-वधू से 150 रुपए के अतिरिक्त इस विवाह समारोह में पंजीयन हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वर-वधू दोनों ओर से 10-10 बारातियों को लाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8789300579, 8862823043 से संपर्क करें।