पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई में मनाए जा रहे \'मेक इन इंडिया वीक\' के तहत हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर भयानक आग लग गई.
मौके पर मौजूद बीबीसी संवाददाता सुशांत मोहन के अनुसार उस समय वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बच्चे मंच पर डांस कर रहे थे.
पुलिस ने कहा है कि स्टेज के पीछे एक धमाका हुआ जिससे ये आग लगी. हालांकि धमाका कैसे हुआ, ये अभी साफ नहीं है.
पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है और सभी बच्चों को वहां निकाल लिया गया है.
ये कार्यक्रम मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में हो रहा था जो एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.