पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस मेन्स से भी हटा गणित विषय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर.  यूपीएससी की तर्ज पर इस बार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (आरएएस) मुख्य परीक्षा-2018 में इस बार गणित विषय नहीं होगा। राजस्थान लोक सेवा की ओर से शुक्रवार को जारी आरएएस-2018 के सिलेबस से गणित विषय को हटाते हुए प्रशासनिक नीति शास्त्र को शामिल किया गया है। हालांकि, आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में गणित विषय यथावत रहेगा।

 

 

- आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे, जो वर्णनात्मक व विश्लेषणात्मक होंगे।

- इनमें संक्षिप्त, मध्यम और दीर्घ उत्तर वाले और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तर 12वीं कक्षा का होगा।

- सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय और तृतीय ये तीनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे तथा अवधि 3 घंटे रहेगी।

- इसी प्रकार सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी 200 अंकों का होगा और समय सीमा 3 घंटे ही रहेगी।  

 

 

खबरें और भी हैं...