कोयलांचल में मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित
पिपरवार |कोयलांचल और आसपास के इलाके में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। इस दौरान राय पुरानी राय, चुना भट्टा, राय बस्ती, होसिर, बिलारी सहित विभिन्न जगह पर होली पर्व मनाया गया। बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी कोई होली के रंग में डूबे दिखे और जमकर गुलाल और रंग उड़ाए गए।
होली के अगले दिन में कई जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान राय पंचायत के चुना भट्ठा में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें राय, पुरानी राय, गुनाह गड़ा, राय स्टेशन, राय बस्ती सहित कई जगहों के टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राय बस्ती की टीम ने पहला मटका फोड़ खिताब अपने नाम किया वहीं दूसरे स्थान पर ठरहा पुरनी राय की टीम रही। संचालन तारकेश्वर महतो ने किया।