पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखीसराय. किऊल-झाझा रेलखंड पर बिछवे रेलवे गुमटी के पास शनिवार अहले सुबह 3:10 बजे ट्रेन के कंपन से ट्रैक के बगल में रखी रेल पटरी चलती रेलगाड़ी की बोगी में घुस गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। पटरी नीचे से फर्श को छेदते हुए मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगी (संख्या-15426) में घुस आई। आधी पटरी ट्रेन में घुसने के बाद टूट गई और बचा हिस्सा रेलवे पुल से टकराते हुए नीचे गिर गया। इस हादसे में आजमगढ़ के मंगल सेठ (50) की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
- घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर के बाद ट्रेन को किऊल स्टेशन लाया गया। करीब 3 घंटे बाद वहां दुर्घटनाग्रस्त बोगी को काटकर ट्रेन को 6:24 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। दोनों घायल यात्रियों काे पटना रेफर किया गया है।
- जख्मी यात्रियों में समस्तीपुर के त्रिदेव सहनी व सिमरी बख्तियारपुर के मुकेश कुमार शामिल हैं। मृतक परिजनों के साथ देवघर में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के बाद पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। जीएम ने कहा कि 16 से रेलवे सुरक्षा आयुक्त जांच शुरू करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.