- Hindi News
- National
- Dera Bassi News Mc Has Not Yet Formulated Policy Regarding Mobile Towers People Are Applying Towers According To Their Choice
मोबाइल टाॅवर को लेकर एमसी ने अब तक नहीं बनाई पॉलिसी, लोग मनमर्जी से लगा रहे हैं टाॅवर
जीरकपुर में मोबाइल टावर लगाने से हो रही कमाई को देखते हुए कई लोगों ने एक ही बिल्डिंग के ऊपर कई-कई टावर लगवा रखे हैं। इनकी परमिशन है या नहीं, इसकी कभी चेकिंग नहीं होती।
जीरकपुर | जीरकपुर नगर परिषद ने मोबाइल टावर लगाने को लेकर एक पॉलिसी बनाई थी। इसमें तय किया गया था कि मोबाइल टावर एमसी की परमिशन से लगेंगे। इसके लिए एमसी ने शहर की उन जगहों को चुना था, जहां टावर लग सकते हैं। एमसी ने तय किया था कि श्मशानघाट, पार्क और एेसी जगहों पर मोबाइल टावर लगेंगे, जो रेजिडेंशियल एरिया से दूर हैं। मोबाइल टावर की हानिकारक विकिरण से लोगों को बचाने के लिए यह योजना बनाई गई थी। यह योजना बनाकर इस पर दोबारा कभी न तो काम किया और न ही शहर में लगने वाले टावर्स की चेकिंग की। आज आलम यह है कि कोई भी, किसी भी जगह मोबाइल टावर लगाने में लगा हुआ है।