एमसीए : 871 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन 31 मार्च तक
Education Info
महत्वपूर्ण तिथि
{रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट- 31 मार्च
{एग्जाम- 31 मई
{रिजल्ट- 14 जून
{चॉइस फिलिंग- 15 से 19 जून
{फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट- 21 जून
देश केे दस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में संचालित एमसीए की 871 सीटों पर एडमिशन के लिए ली जाने वाली परीक्षा एनआईएमसीईटी 2020 इस साल एनआईटी रायपुर कैंपस में 31 मई को होगी। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बीएससी, बीएससी ऑनर्स, बीसीए बीआईटी, त्रिवर्षीय वार्षिक पाठ्यक्रम या बीई-बीटेक पाठ्यक्रम पास स्टूडेंट ही एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए nimcet.in पर विजिट कर सकते हैं।
यहां मिलेगा एडमिशन : एग्जाम क्वालिफाई करने वालों को एनआईटी रायपुर, एनआईटी अगरतला, एमएनएनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी कालीकट, एमएएनआईटी भोपाल, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी सुरथकला, एनआईटी त्रिची और एनआईटी वारंगल की 871 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।