- Hindi News
- National
- New Delhi News Mcap Of 6 Companies Out Of Top 10 Reduced By 95432 Crores
टॉप-10 में से 6 कंपनियों का एमकैप 95,432 करोड़ घटा
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले और यस बैंक में संकट के चलते पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जमकर उतार चढ़ाव देखने को मिला है। बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 95,432.26 करोड़ रु घट गया। जिसमें रिलायंस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। इस एक सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 30 की 19 कंपनियों में कमजोरी देखी गई। एचडीएफसी बैंक के एमकैप में इस दौरान 23,435 करोड़ रु. की कमी आई और यह 6,22,109.94 करोड़ रु. रहा। बजाज फाइनेंस का एमकैप 14,299.1 करोड़ रु. घट गया।
विदेशी निवेशकों ने 13,157 करोड़ निकाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च के शुरुआती पांच कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार से 13,157.12 करोड़ रुपए निकाल लिए। छह माह से जारी लिवाली के रुख से अलग इस दौरान एफपीआई ने शुद्ध बिकवाली की है। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार दो से छह मार्च के बीच एफपीआई ने शेयर बाजारों से 8,997.46 करोड़ और बांड बाजार से 4,159.66 करोड़ रुपए की निकासी की है।