पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोमांचक मैच में मुंबई ने पंजाब को हराया, जीत के बाद मैक्लिंघन का खास सेलिब्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 50वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। करो या मरो के मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 186/8 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब की टीम 183/5 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद मुंबई ने क्वालिफायर के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। मैच के आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, इस वक्त बॉल मिशेल मैक्लिंघन के पास थी और क्रीज पर युवराज सिंह और अक्षर पटेल थे, इसके बाद भी उन्होंने सिर्फ 13 रन ही बनने दिए और मुंबई की टीम को ये अहम मैच जीता दिया। इस जीत से मैक्लिंघन इतने ज्यादा खुश हो गए कि मैदान पर ही पुशअप्स करने लगे। तभी उनके पास हार्दिक पंड्या भी आ गए और उन्होंने भी मैक्लिंघन की देखा देखी पुशअप्स करना शुरू कर दिया।

 

मैच समरी-

 

मुंबई इंडियन्स- 186/8 (20 ओवर) (कीरोन- 50, क्रुणाल- 32, टाई- 4/16)
किंग्स XI पंजाब- 183/5 (20 ओवर) (राहुल- 94, फिंच- 46, बुमराह- 3/15)
MoM- जसप्रीत बुमराह