पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैकलुस्कीगंज : चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी काे लेकर बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैठक करते लोग।

मैकलुस्कीगंज | लपरा शिव मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी पूजा धुमधाम से मनाने को लेकर समाजसेवी दौलत राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनवमी व वासंतिक दुर्गा पूजा मनाने को लेकर पूजा संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक लपरा मुखिया पुतूल देवी, दौलत राम शर्मा, मधुसूदन चौरसिया, भुनु चौधरी,अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, नवीन कुमार गिरि, उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, अविनाश पांडेय, सचिव सुजीत कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, उपसचिव सुबोध रजक, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गिरि उप कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, को बनाया गया वहीं वैभव कुमार, विकास कुमार, दीपक गिरि, सुजीत गुप्ता, रोशन लोहरा सहित अन्य को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
खबरें और भी हैं...