पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाराज़ वाइको ने राजग से नाता तोड़ा

नाराज़ वाइको ने राजग से नाता तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमडीएमके प्रमुख वाइको ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लिया.

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि राज्य में एमडीएम को राजग गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने कथित रूप से प्रधानमंत्री की आलोचना करने पर वाइको को कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता जानते हैं कि वाइको को कैसे नियंत्रित करना है.

पिछले गुरुवार को वाइको ने कहा था, \"मैं नहीं समझता कि स्वामी और राजा ही इस पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि हैं. लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि अमित शाह और मोदी ने इसकी निंदा तक नहीं की.\"

धमकी

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एमडीएमके से गठबंधन तोड़ लेने की बात कही थी.

इससे पहले वाइको ने श्रीलंका की एक अदालत द्वारा तमिलनाडु के पांच मछुआरों को सज़ा-ए-मौत की सज़ा पर केंद्र की आलोचना की थी.

हालांकि पिछले महीने मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से बात की थी उसके बाद मछुआरों को छोड़ दिया गया था.

वाइको ने सोमवार को केंद्र सरकार पर सुभाष चंद्र बोस से संबंधित फ़ाइलों को सार्वजनिक न करने पर आलोचना की और दिसम्बर के आखिर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)