मुझे, मोरिन्हो को अच्छे दोस्त बनने की जरूरत नहीं : पोग्बा
मुझे, मोरिन्हो को अच्छे दोस्त बनने की जरूरत नहीं : पोग्बा
फ्रांस के केबल टेलीविजन चैनल \'कैनल प्लस\' को दिए बयान में पोग्बा ने यह बात कही।
पोग्बा ने कहा, \"\"एक समय ऐसा भी था, जब मैं नहीं खेल रहा था। मैं बैंच पर बैठा रहता था।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"लोगों ने इस बारे में काफी बातें की। उन्हें लगा चीजें सही नहीं चल रही हैं, लेकिन एक कोच और एक खिलाड़ी को अच्छे दोस्त बने रहने की जरूरत नहीं। हमें एक साथ रेस्तरां जाने की जरूरत नहीं है।\"\"
पोग्बा और मोरिन्हो के बारे में 2017-18 सीजन के दौरान ऐसी चर्चाएं थी कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
इस पर पोग्बा ने कहा, \"\"मुझे थोड़ी सी परेशानी थी। पूरे समय दिमाग में फुटबाल ही रहता था। उन्होंने मुझे बैंच पर बैठाए रखा था और मैं इसका जवाब पिच पर देता था। मैंने अपना सबकुछ दिया।\"\"
क्लब के साथ अपने भविष्य के बारे में पोग्बा ने कहा, \"\"आप किसी भी चीज को लेकर निश्चित नहीं हो सकते। एक खिलाड़ी के नाते आप वह नहीं कर सकते, जो आप चाहते हैं।\"\"
पोग्बा ने इस बात को स्वीकार किया है कि मोरिन्हो के मार्गदर्शन में उनके खेल में सुधार आया है।
--आईएएनएस