पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

50 मिठाई दुकानों के बाद अब मीट शॉप की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी के 50 मिठाई शॉप का ऑडिट पूरा हो चुका है। अब 50 मीट दुकानों का ऑडिट किया जाएगा। जिसके तहत यह देखा जाएगा कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिकरण (एफएसएसएआई) के गाइडलाइन का कितना पालन हो रहा है। इस आधार पर दुकानों की ग्रेडिंग की जाएगी। फूड इंस्पेक्टर डॉ. एसएस कुल्लू ने बताया कि पूर्व में मीट शॉप एसोसिएशन ने जांच के लिए समय मांगा था, इसलिए होली से पूर्व ऑडिट नहीं हो पाई। ऑडिट टीम फिर से रांची आने वाली है, जल्द ही मीट शॉप की जांच होगी।

इधर, निगम का हाइजेनिक मीट शॉप के शटर गिर गए

रांची नगर निगम ने लोगों को हाइजेनिक मीट उपलब्ध कराने के लिए कांके में 18 करोड़ की लागत से स्लॉटर हाउस बनाया था। बकरे के मीट की बिक्री के लिए शहर में पांच मॉडल शॉप भी खोले थे। स्लॉटर हाउस बंद होने के कारण अब इन दुकानों के शटर भी गिर गए।

इन प्रमुख बिंदुओं पर होनी है जांच

{जेनरल रिक्वायरमेंट : फूड सेफ्टी व लाइसेंस का बोर्ड लगाना

{लोकेशन डिजाइन एंड फैसिलिटी : दुकान ऐसी जगह होना चाहिए जहां डस्ट न हो, काम की जगह बड़ी हो

{कंट्रोल ऑफ ऑपरेशन : काटने वाले चाकू जंग लगा न हो

{पर्सन हाइजीन : बीमार व्यक्ति को कार्य करने की अनुमति नहीं

मीट शॉप एसोसिएशन ने जांच के लिए मांगा था समय, इसलिए होली से पूर्व ऑडिट नहीं

खबरें और भी हैं...