पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मक्का मस्जिद मामले में अदालती फैसला हिन्दू द्रोहियों के मुंह पर तमाचा : विहिप

मक्का मस्जिद मामले में अदालती फैसला हिन्दू-द्रोहियों के मुंह पर तमाचा : विहिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्का मस्जिद मामले में अदालती फैसला हिन्दू-द्रोहियों के मुंह पर तमाचा : विहिप

कुमार ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, \"\"हिन्दू आतंकवाद का सगूफा रच कर निर्दोष हिन्दुओं को फंसाने के षडयंत्र की आड़ में विस्फोट करने वाले वास्तविक अपराधियों को बचा ले गई तत्कालीन कांग्रेस सरकार। असली अपराधियों के छूटने पर यदि कोई सर्वाधिक प्रसन्न हुआ था, तो वह था पाकिस्तान, जिसके लोग आसानी से भागने में सफल रहे।\"\"
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल की तरफ से जारी बयान में कुमार ने यह भी कहा है कि इस फैसले से मुस्लिम तुष्टीकरण की आड़ में हिन्दुओं को दोयम दर्जे का नागरिक तथा जांच एजेंसियों को राजनैतिक मोहरा बनाने की तत्कालीन सरकार की घृणित नीति की भी कलई खुल गई है।
गौरतलब है कि हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास जुमे की नमाज के दौरान 11 साल पहले हुए बम विस्फोट के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार को एक अहम फैसले में सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया। विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे, और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...