पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदी करेगा डॉक्टरों की मदद से आत्महत्या

कैदी करेगा डॉक्टरों की मदद से आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेल्जियम में पहली बार एक आजीवन कारावास की सज़ा भुगत रहा एक कैदी डॉक्टरों की मदद से अपनी जान ले सकेगा.

बेल्जियम में 12 साल पहले ये क़ानून बना था कि अगर कोई व्यक्ति जीना न चाहे तो वो डॉक्टरों की मदद से ऐसा कर सकता है.

इस क़ानून के बाद पहली बार एक कैदी इस नियम के तहत अपनी जान ले रहा है.

फ्रंक बान डेन ब्लीकन बलात्कार हत्या के अभियुक्त हैं और उन्होंने कोर्ट में दलील दी थी कि वो अपनी हिंसक यौन इच्छाओं को काबू नहीं कर पा रहे हैं और अब जेल से रिहा होने की उनकी कोई संभावना भी नहीं हैं.

ऐसे में वो डॉक्टरों की मदद से आत्महत्या के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं ताकि मानसिक पीड़ा से बच सकें.

कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है. यह बेल्जियम में पहली बार होगा जब कोई व्यक्ति डॉक्टरों की मदद से अपनी जान खुद लेगा.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.