पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी पिछले 34 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था। फिल्म को सफलता नहीं मिली लेकिन माधुरी के काम को काफी सराहा गया। माधुरी एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो महज 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। माधुरी के बारे में वैसे तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी दो बहनों रूपा और भारती दीक्षित के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। कुछ ऐसी है माधुरी की फैमिली...
इन दोनों बहनों के अलावा माधुरी का एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। दरअसल, माधुरी का स्टारडम इतना ज्यादा रहा कि उनकी फैमिली के बारे में लोगों को बेहद कम जानकारी ही है। माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
माधुरी की बहनें भी हैं ट्रेंड कथक डांसर...
माधुरी की तरह ही उनकी दोनों बहने भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। कहा जाता है कि माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के लिए रूपा और भारती ने कभी बॉलीवुड में आने की नहीं सोची। हालांकि माधुरी की बहने भी अब सेटल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
1999 में माधुरी ने की श्रीराम नेने से शादी...
80 और 90 के दशक की लीडिंग लेडी माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। माधुरी और नेने की शादी में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो, श्रीदेवी, उनके पति बोनी कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, नम्रता शिरोड़कर और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। बता दें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम +नेने अब दो बेटों अरीन और रियान के पेरेंट्स हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, माधुरी दीक्षित और उनके फैमिली मेंबर्स की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.