टाटीसिलवे में डोल मेला को लेकर हुई बैठक
नामकुम | टाटीसिलवे के ऐतिहासिक नवमी डोल मेला को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष राजू नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि 18 व 19 मार्च को लगनेवाला डोल मेला में आनेवाले के बीच चना-गुड़, चूड़ा पानी एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि मेला में राधा-कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। बैठक में सर्वसम्मति से राजू नायक को संरक्षक, राजेश राम को अध्यक्ष, सहदेव साहू कार्यकारी अध्यक्ष, किशुन कुमार नायक सचिव, गोवर्धन महतो उपाध्यक्ष, महेश स्वांसी कोषाध्यक्ष, मागोराम संगठन सचिव चुने गए।