पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करकट और सोंस में सरहुल की तैयारी को लेकर बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरहुल पर्व की तैयारी बैठक मे उपस्थित लोग।


चान्हो | सरहुल पर्व की तैयारी को करकट गांव मे बिनोद पाहन की अध्यक्षता मे एक बैठक हुई। इस दौरान आगामी 27 मार्च को सरना स्थल मे विधिवत पूजा अर्चना करने तथा बीजूपाड़ा मे आयोजित जुलूस मे शामिल हाेने की बात कही गई। बताया गया कि जुलूस मे गांव से बडी संख्या मे लोग पारंपरिक वेश भूषा मे शामिल होंगे।मौके पर मंझला पाहन, राजु पाहन,छोटा पाहन, शिबू पाहन, सुरेश पाहन, रामजीत मुुंडा, मुकेश मुंडा, नारायध प्रजापति, बिगले उरांव सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर सोंस मे भी सरहुल जुलूस की तैयारी को लेकर सरना समिति की बैठक हुई। तैयारियां को लेकर चर्चा की गई, बताया गया कि विस्तृत बैठक 15 मार्च को होगी। 27 मार्च को सोंस मे विशाल सरहुल जुलूस निकाला जाएगा। मौके पर सुनील उरांव, शिव उरांव, निधिया उरांव,नेपाल उरांव, प्रभात उरांव माैजूद थें।
खबरें और भी हैं...