ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने को हुई मीटिंग
{19 अप्रैल को भिवानी में होगा ब्राह्मण महाकुंभ पूरे प्रदेश से पहुंचेंगे समाज के लोग
सेक्टर 12ए स्थित भगवान परशुराम भवन में रविवार को ब्राह्मण समाज की मीटिंग की गई। जिसमें कहा गया है, कि सरकार सामने मांग को उठाया जाएगा, कि हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड होना चाहिए। इसके लिए 19 अप्रैल को भिवानी में ब्राह्मण महाकुंभ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यहां हरियाणा भर से ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचेगे, जो सरकार के सामने इस मांग को रखेंगे।
वर्ल्ड फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया ने बताया कि ब्राह्मण समाज को एक ही बैनर के नीचे इकट्ठा करना है। वहीं, जागृत ब्राह्मण सभा पंचकूला के प्रधान एमपी शर्मा ने कहा कि इस ब्राह्मण महा कुंभ में पंचकूला से 5 हजार लोगों को ले जाया जाएगा।
वहीं ब्राह्मण समाज के हित के लिए उनकी संस्था पहले भी काम करती रही है। अब भविष्य में भी ऐसा किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौके पर रिटायर्ड आईएएस राजीव शर्मा, शुभराम वशिष्ठ, आरसी शर्मा, रविंद्र शर्मा, विजय भारद्वाज, एमएल बक्शी, सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।
सेक्टर 12ए स्थित भगवान परशुराम भवन में रविवार को ब्राह्मण समाज की मीटिंग के दौरान मौजूद गणमान्य।